top of page
खोज करे

क्या करना चाहिए?

भर जाय जब मन किसी बात से, तो टूटना नहीं चाहिए।-2

हो कुछ ऐसा प्रयास की ये दर्द, अब किसी और को नहीं मिलना चाहिए।


भर जाती है कली जब इस क़दर, कि बनाना हो अगर पुष्प तो सुगंध को बांट देना चाहिए।-2


कैसे मिलेगी मिठास अगली पीढ़ी को? कि पक जाए अगर फल, तो उसे डाल से अलग हो फिर धरती में होना चाहिए।-2


ढूंढ रहा है इंसान जिसको जन्मों जन्मों से,-2

वो सुख सिर्फ पाने में कहां, जो पाकर बांटने में होना चाहिए2


मिल जाय अगर इतना कि आवश्यकता से अधिक हो,-2तो बांट देना चाहिये।


आवश्यकताओं और इच्छाओं में क्या है अंतर? -2

जानना है अगर तो सदगुरू को खोजना चाहिये।-2


विवेक गोपाल कृष्ण पाठक

हाल ही के पोस्ट्स

सभी देखें
स्वयं के सत्य का अनुभव

बहुत कष्ट हैं इस दुनियाँ में, किसी के पास कम या ज्यादा नहीं, हर एक के पास है अपना अपना, देखो जब भी मजबूर या लाचार को, बाँट लो जो भी बाँट...

 
 
 
'सबब ए जिन्दगी'

है दुःख बहुत, ग़मगीन सारे हैं। कुछ हैं परेशां साथ किसी के, और कुछ बे सहारे हैं। हैं सुखी अपनों के साथ कमी में भी कुछ-2, और कुछ महलों में...

 
 
 
करुणा

तन पे वो ज़ख्मों के नक्श, उनसे बहता खून। सर्द रातों में सोने का तो क्या? रोटी का न हो ठिकाना और उसपे तन्हा तन्हा जीने को मजबूर। नंगे पैर,...

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page