top of page
खोज करे

पशु कौन?

8 नव॰ 2025
1 मिनट पठन

वो होते हिंसक, सुरक्षा और भोजन के लिए,

और हम… स्वाद के लिए, उनके शीश काटते जाते l


वो होते काम-रत, ऋतु आने पर ही,

और हम… सारा जीवन, काम में ही लुटाते जाते l


वो जीते गोद में प्रकृति की, जीवन भर,

और हम… मिट्टी, वन, नदी, वायु को मिटाते जाते l


कहने को तो वो ही हैं पशु,

पर हमको, मानवता का पाठ पढ़ाते जाते l

कि हिरण के बच्चे को, छोड़ देती है शेरनी भी,

उसका लड़कपन देखकर,

और हम हैं कि अपनों को भी नहीं छोड़ते,

अवसर पा,बस छलते जाते- छलते जाते l


अब आप ही बताओ पशु कौन?,

वो या हम?


विवेक गोपाल कृष्ण पाठक



 
 
 

हाल ही के पोस्ट्स

सभी देखें
वहम

ख़्वाब हो या मकान, ख़्वाब हो या मकान, जब तक ख़ुद का ना जले, कहाँ फ़र्क़ पड़ता है l और दूसरों के जनाज़ों में, मैंने लोगों को कहते सुना है, दूसरों के जनाज़ों में, मैंने लोगों को कहते सुना है, कितनी देर

 
 
 
आँसू दवा हैं

अकेले में ही नहा गया, जो अपने अश्कों से, अकेले में ही नहा गया, जो अपने अश्कों से l और ख़ुद ही मिटा लिया जिसने, आँखों से उतरती ग़मों की इन क़तारों को l लब पे कोई शिकायत भी नहीं, लब पे कोई शिकायत भी नही

 
 
 
वहम l भ्रम

ख़्वाब हो या मकान, ख़्वाब हो या मकान, जब तक दूसरे का ना जले, कहाँ फ़र्क़ पड़ता है l दूसरों के जनाज़ों में, मैंने लोगों को कहते सुना है, कितनी देर और लगेगी, कितनी देर और लगेगी, घर पर खाना बना है l और व

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page