top of page
खोज करे

शायर होना अभी बाक़ी है

किसी ने तंज़ में कहा हमसे, कि क्या कहते हो,

वाह क्या शायर हो l-2


मैंने कहा शायर जो कहते हैं लब्ज़ों में,

मतलब अब, समझ आजाता है बस,

हमारा शायर होना अभी बाक़ी हैl


दर्द-ओ-ज़ख़्म और दिल का टूटना, इतना नहीं हुआ-2 शायरी अभी ना तारी है, हमारा शायर होना अभी बाक़ी है l


कहने वाले बहुत हैं हमसे, हैं बहुत ख़ुशनवर,

शायरी का मुकम्म्मल होना, हमसे अभी बाक़ी है-2

हमारा शायर होना अभी बाक़ी हैl


फ़िर कहा मैंने, कि हम भी होंगे ख़ुशनवर,

चल पडे हैं उस डगर-2

पहुंचें न पहुंचें, पर बहुत ख़ूबसूरत है ये रहगुज़र l-2


विवेक गोपाल कृष्ण पाठक




 
 
 

हाल ही के पोस्ट्स

सभी देखें
मृत्यु से संवाद

हे मृत्यु!! मैं नचिकेता सा तो नहीं, कि ढंग से पूछ सकूँ, तेरा सत्य क्या है? ऐसा भी नहीं की जग के कष्ट से मैं व्यथित नहीं, पर जब अपनों पर बीतती है, -2 क्यों सारा ज्ञान धरा रह जाता है? यदि ये मोह है तो प

 
 
 
जग जंजाल

हे प्रिय, करो कृष्ण का ध्यान, राम का गुण गान गाओ, यूँ ही इस जग जंजाल से, मुक्ति पाते जाओ l -2 एक कष्ट से निज़ात मिले तो, दूसरा आजाता है, इससे पहले ख़त्म हो दूजा, तीसरा पैदा हो जाता है l और प्रेम यदि ब

 
 
 
क्षमा और ज्ञान

क्षमा यदि शर्तों के साथ है, तो वो क्षमा कहाँ है?-2 आत्ममुग्धता और अहंकार की पराकाष्ठा है, वो क्षमा कहाँ है? ज्ञान और आत्मबोध की ओर पहला कदम, -2 माँगना त्रुटि पर क्षमा, और उसे न दोहराना है l और बिना व्

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page